गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर में रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई ईदगाह की दीवार को बुलडोजर से हटाया गया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला टंकी में स्थित रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई ईदगाह की दीवार का एक हिस्सा मंगलवार शाम करीब 6 बजे प्रशासन के द्वारा बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन के अनुसार ईदगाह की दीवार आम रास्ते की सरकारी भूमि पर बनाई गई थी। जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया।