गुना नगर: कन्या माध्यमिक स्कूल में दो सांडों की लड़ाई, शिक्षिकाओं ने दौड़कर तीन बच्चियों की जान बचाई, कुर्सियां टूटीं
गुना में बीच बाजार स्थित कन्या माध्यमिक विद्यालय में 15 दिसंबर दोपहर को घुसे दो सांड स्कूल के अंदर लड़ने लगे। सांडों की लड़ाई में शिक्षिकाओं की बाइक और स्कूल के कुर्सी टेबल टूट गए। इसी दौरान सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से तीन बच्चियों बाल बाल बची। शिक्षिकाओं ने दौड़कर तीनों बच्चियों को बचाया। शिक्षिकाओं ने कहा, कई बार शिकायत की कोई सुनवाई नही होती।