#सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामबाबू राउत एवं उनके पुत्र के परिजनों से मिलने सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।