धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी - कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने वन विभाग के प्रशिक्षण हॉल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों का प्रशिक्षण आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा जो 15 जनवरी 2027 तक चलेगा। राज्य शासन के निर्णयानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। टोकन तुहर एप्प के माध्यम से 2 एकड़ तक के किसानों को एक टोकन, 10 एकड़ तक दो टोकन एवं 10 एकड़ से अधिक पर किसानों को 03 टोकन प्रदान किए जाएंगे। 70 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन मोबाईल एप् के माध्यम से एवं 30 प्रतिशत समिति के माध्यम से पंजीयन होगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नोडल अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
#dhankharidi
#chhattisgarh #mahasamund
Mahasamund, Chhattisgarh | Nov 5, 2026