गिरिडीह: अंबेडकर चौक में किसान जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
किसान जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को 11 बजे से अंबेडकर चौक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए । यह धरना तिसरी अंचल कार्यालय में रजिस्टर-।। की प्रमाणित प्रति की मांग, निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों की वापसी और सीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है।।