गिरिडीह: तारापुर निवासी युवक सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गांव थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी दिनेश पंडित सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया । बुधवार को 2 बजे इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि बलदेव पंडित का 38 वर्षीय पुत्र दिनेश पंडित मोटरसाइकिल से किसी काम से बल्हारा की ओर गया था।