उरई: कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Apr 19, 2026 शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग 10:30 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर चौराहा शहीद भगत सिंह चौराहा व अन्य चौराहा पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए साथ ही लोगों से यातायात नियम का पालन करने की भी अपील की है