अंबाह: बड़फरा पंचायत के निर्माण कार्यों की जांच, डिप्टी कलेक्टर उमेश अवस्थी बोले—कुछ त्रुटियां मिलीं
Ambah, Morena | Sep 7, 2026 अंबाह। ग्राम पंचायत बड़फरा में कथित फर्जी भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। सीओ अंबाह का प्रभार संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर उमेश अवस्थी इंजीनियरों की टीम के साथ गांव पहुंचे और निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। अवस्थी ने बताया कि जांच में कुछ कमियां मिली हैं, जिनकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।