सादाबाद: गांव गढ़ी नोकस जैतई में एक किशोर घर से लापता, परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू
जनपद हाथरस की सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी नौकस जैतई में 16 वर्षीय किशोर सोनू घर से लापता हो गया। पीड़ित परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मां की डांट के बाद किशोर घर से चला गया। काफी तलाशने के बाद भी किशोर के नही मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।