झांसी: इलाइट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालक फोन पर सोर्स लगाते नज़र आए
Jhansi, Jhansi | Nov 4, 2026 झांसी के इलाइट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जिसके चलते गाड़ी चालकों में हड़कंप मच गया और कई गाड़ी चालकों ने तो रास्ता ही बदल दिया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर कार्रवाई की गई। वहीं, कुछ वाहन चालक चालान से बचने के लिए कागजात दिखाने के बजाय मोबाइल फोन पर सोर्स लगाते नजर आए।