केशकाल: चेरबेडा गांव में पेड़ से गिरने के कारण घायल हुआ 55 वर्षीय व्यक्ति, फरसगांव अस्पताल में कराया गया भर्ती
केशकाल क्षेत्र के ग्राम चेरबेड़ा में शुक्रवार को पेड़ से गिरकर 55 वर्षिय ग्रामीण मंगलराम नेताम घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। घायल ग्रामीण ने बताया कि वह अपने खेत मे स्तिथ पेड़ में चढ़ कर डंगलियो को काट रहा था,तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर पेड़ से गिर गया। पेड़ से गिरने से उसके कमर में अंदरूनी गम्भीर चोट आई है।