केशकाल: केशकाल में कक्षा 10 वी की दो छात्राएं स्कूल से हुई गायब,परिजनो ने केशकाल थाने में लिखाई रिपोर्ट,जांच में जुटी पुलिस
केशकाल के सुरडोंगर स्कूल से कक्षा 10 वी में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूल से गायब होने की घटना प्रकाश में आया है।परिजनों ने देर रात्रि केशकाल थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया है।बताया जा रहा है कि छात्राये कल सुबह स्कूल गई हुई थी जो शाम तक वापस नही आई।आसपास और स्कूल में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नही मिली,केशकाल पुलिस जांच में जुट गई और सभी से पूछताछ कर रही है