मंडी: स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर मंडी मुख्यालय में रविवार को डिप्टी CM मुकेश की बेटी आस्था ने जताया गहरा दुख
Mandi, Mandi | Mar 17, 2024 मंडी जिला मुख्यालय में प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने अपनी माता के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें याद किया।