मंडी: अपनी लाडली बेटी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को मंडी वासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,हजारों की तादाद में उमड़े लोग
Mandi, Mandi | Mar 17, 2024 मंडी की लाडली बेटी,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में रविवार को मंडी के भीमाकाली मंदिर परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस मौके मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को ढांढस बंधाने, दुख की घड़ी में साथ होने का भाव लेकर हजारों की तादाद में उमड़े मंडी वासियों ने प्रो. सिम्मी को श्रदांजलि दी।