मुगलसराय: अलीनगर में ब्याज के विवाद में मनोज कुमार की सुपारी देकर हत्या, रेलवे लोको पायलट पर साजिश रचने का आरोप
अलीनगर में मनोज कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। सोमवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की ब्याज के रुपये के विवाद में रेलवे के एक लोको पायलट ने बिहार के शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराई। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है।