आमेर: बागावास अहिरान की मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा की गई बकरीद की नमाज, अमन, चैन व भाईचारे की मांगी दुआ
Amber, Jaipur | Jun 17, 2024 बागावास अहिरान में सोमवार को मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा धूमधाम से ईद की नमाज अदा कर त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बकरा ईद पर सोमवार को पूरे जोश और उल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान मौलाना के द्वारा सामुहिक रूप से नमाज अदा करवा कर क्षेत्र में अमन से भाईचारे की कामना की है।