समस्तीपुर: समस्तीपुर के नरघोघी रामजानकी खेल मैदान में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की जनसभा का आयोजन
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की ओर समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड स्थित नरघोघी रामजानकी खेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. इसमें वक्ताओं ने पान, तांती, ततवा समाज को आरक्षण की मांग और उसे शीध्र लागू कराने की बात कही. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आइपी गुप्ता ने कहा कि पान, तांती, ततवा समाज लंबे समय से अपने अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है.