समस्तीपुर शहर के भोला टाकीज चौक स्थित डीहब शापिंग माल का मेयर अनिता राम ने आज संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि डीहब शापिंग माल के खुलने से न सिर्फ शहरवासियों को एक छत के नीचे बेहतर और ब्रांडेड सामान मिलेगा, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी बढेगा.