सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में घर में 16 वर्षीय किशोरी का शव पंखे से लटका मिलने से फैली सनसनी, भाई दुकान से लौटा
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना 8 अगस्त की रात अरबी मदरसा के पास मुबारक शाह वाली गली में हुई। जहाँ आबाद अहमद की 16 वर्षीय बेटी काफिया घर में अकेली थी। उसका छोटा भाई शादाब दुकान पर गया हुआ था। रात में दुकान से वापस लौटने पर शादाब ने घर में काफिया को पंखे से लटका देखा।