छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फरसाबहार थाना प्रभारी (TI) कोमल सिंह नेताम खाकी वर्दी पहनकर सोशल मीडिया रील्स बनाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ड्यूटी की गरिमा को दरकिनार कर वर्दी में बनाए गए उनके वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
इस वायरल वीडियो के सामने आते ही स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह का आचरण पुलिस की छवि को धूमिल करता है। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए उच्च अधिकारियों से संबंधित टीआई के खिलाफ तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
#ChhattisgarhNews #Jashpur #PoliceReels #ViralVideo #ChhattisgarhPolice #Farsabahar #PoliceControversy #SocialMediaViral #JashpurPolice #BreakingNews #FatafatNews