धनरुआ: धनरूआ थाना क्षेत्र में पांच दिनों में तीसरी बड़ी चोरी, मुस्तफापुर, डेमा और गुलरिया बीघा में बने बंद घरों को बनाया निशाना
Dhanarua, Patna | May 25, 2026 25 मई 2026 — धनरूआ थाना क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। 24 मई की रात मुस्तफापुर गांव में देवेन्द्र सिंह के घर में ताला तोड़कर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 20 मई को डेमा और 22 मई को गुलरिया बीघा में भी चोरी की घटनाएँ सामने आई थीं। ये घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता बढ़ा रही हैं। l