मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र से गाड़ी हुई चोरी, मलिक ने दर्ज करवाया अज्ञात के खिलाफ मामला
Mulana, Ambala | Aug 23, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव दोसड़का से किसी अज्ञात ने बीती 21 अगस्त को गाड़ी चोरी कर ली। मलिक ने इस मामले में बीते कल केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अज्ञात आरोपी और चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा।