मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ₹20 हजार की ठगी के मामले में आरोपी को किया जांच में शामिल
Mulana, Ambala | Aug 20, 2024 बीती 2 अगस्त को थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ₹20 हजार की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना मुलाना क्षेत्र के गांव ठरवा निवासी मिल्खी राम ने तीन आरोपियों के खिलाफ उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया था।