गोरखपुर: चिलचिलाती धूप से बेहाल गोरखपुर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
गोरखपुर में सूरज की तपिश और चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों में विशेष हीट वेव रूम तैयार किए गए हैं, जहां कूलर, दवाइयों और ओआरएस की व्यवस्था की गई है ताकि लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत राहत मिल