पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में मरीज के इलाज में लापरवाही के आरोप पर पुष्पराजगढ़ बीएमओ आरके वर्मा हटाए गए
राजेंद्र ग्राम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में इलाज में लापरवाही से मरीज की हुई मौत के मामले में रविवार को 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे डॉक्टर आरके वर्मा को हटा दिया है उनकी जगह डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को नया बीएमओ नियुक्त किया गया है।