रफीगंज: रफीगंज के काजीचक नहर पर पुलिस ने की छापेमारी, तस्कर फरार
रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काजीचक नहर के समीप अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 7 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में पीटीसी जन्मेजय दुबे के बयान पर रफीगंज थाना में FIR दर्ज की गई है। काजीचक नहर निवासी कमलेश चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गुरुवार रात्रि 9 बजे पुलिस के पहुंचते ही तस्कर रात के अंधेरे में फरार हो गया