चास: पुपुनकी दामोदर घाट का होगा कायाकल्प, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी योजना
Chas, Bokaro | Jul 8, 2026 बोकारो जिले के पुपुनकी ब्रिज के पास स्थित दामोदर नदी घाट अब पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर आर्किटेक्ट और ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं ने बुधवार समय ढाई बजे घाट का निरीक्षण कर विकास योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।