लालगंज: लालगंज के रौदीपोखर गाँव में अज्ञात चोरों ने किया लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर
लालगंज थाना क्षेत्र के रौदीपोखर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर बाउंड्री वॉल फांदकर घर में घुसे और तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा ₹67 हजार नकद लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मामला