जमुई: देवदाघाट घूमने के लिए बुलाकर साथी ने नाबालिग के पेट में मारी गोली, 5 घंटे बाद परिजन को मिली जानकारी, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026 देवदा घाट के पास हंसी खेल में ही हथियार से गोली चली और 15 वर्षीय आयुष कुमार के पेट में लग कर फंस गई। पेट के सुरक्षित जगह पर गोली फंसे होने और रक्त श्राव कम होने की वजह से करीब 05 घंटे बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। इसके बाद सोमवार की रात 8:00 बजे आयुष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पटना रेफर किया गया है।