मुंगावली पुलिस को रविवार को शाम लगभग सात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंगावली की अजीज कॉलोनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को ताश के पत्तों से दांव लगाते हुए पाया।