चंदिया क्षेत्र में मवेशियों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने खेत में घुसे पशुओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है चंदिया थाना क्षेत्र के बाइपास के पास खेतों में कुछ मवेशी घुस गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें खेत से खदेड़ते हुए कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे कई पशु घायल हो गए घटना