प्रतापगढ़: बारवरदा में महिला स्वयं सहायता समूह का अवलोकन किया गया, प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का पांच दिवसीय शैक्षणिक दौरा संपन्न
पंचायत समिति धमोत्तर में आयोजित प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का पांच दिवसीय शैक्षणिक दौरा शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत धमोत्तर का भ्रमण कर 22 विभागों द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से संवाद किया।