सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लखनपुर निवासी अवन उर्फ बबीत पुत्र अजयपाल को फतेहपुर कर्खा अंडरपास के पास से दबोच लिया। जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस सहित बरामद हुआ है।