सहारनपुर: शिर्डी में कैलाशपुर के युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी एक युवक की महाराष्ट्र के शिर्डी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में परिजनों के बीच कोहराम मच गया।