ललितपुर: मोहल्ला नदीपुरा निवासी 22 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
मोहल्ला नदीपुरा निवासी रेशमा पत्नी नदीम उम्र करीब 22 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार दोपहर के समय अपने घर के अंदर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, साक्ष्य एकत्रित करने एवं अन्य कार्यवाही में जुटी हुई है।