अनूपपुर: जिले में एक माह में ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबल कार्ड होंगे निरस्त
जिले में संबल योजना के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराना होगा। श्रम विभाग के अनुसार जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी लंबित है, समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उनके संबल कार्ड निरस्त किए जाएंगे। जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को विशेष अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों का ई-केवाईसी पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।