जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवशाल पेट्रोल पंप के समीप जंगल-झाड़ियों में छिपाकर रखे गए अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली (डाला) को पकड़ा गया।
जांच के दौरान प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। इस प्रकार जब्त बालू की कुल मात्रा लगभग 300 घनफीट आंकी गई है। पकड़े गए सभी बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सुरक्षित रखा गया है, तथा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू ने बताया कि जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।