जोकीहाट में पवित्र रमजान माह की शुरुआत के साथ ही जोकीहाट थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने पहला रोजा रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे रमजान के पहले दिन रोजा रखकर क्षेत्र की प्रगति, शांति और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ करेंगे। थाना प्रभारी ने रमजान को पाक और बरकतों का महीना बताया। उन्होंने कहा कि यह महीना धैर्य, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने