कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों का हुआ सत्यापन, मिले बांटे गए उपकरण
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने नगर वासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।अध्यक्ष ने पेयजल, जल निकासी, आवास, सड़क और नाली से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।