मांझी: चोरी हुए ट्रैक्टर का इंजन बरामद, पुलिस ट्रेलर की तलाश में जुटी
Manjhi, Saran | Sep 26, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के नासिरा गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर का इंजन शनिवार को बसडिला जलालपुर रोड पर हसूलाही बाजार के समीप लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया। सड़क किनारे खाली खेत में काफी देर से ट्रैक्टर खड़ा देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसी बीच समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर चोरी होने की खबर सामने आने पर ग्रामीणों ने वाहन मालिक को सूचना दी।