जौनपुर: विकास खंड रामनगर में बीएसए ने 2 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन, शिक्षामित्र का काटा वेतन
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को विकासखंड रामनगर के परिषदीय विद्यालयों का शनिवार की सुबह करीब 10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और विद्यालयी संसाधनों की स्थिति का आकलन करना था।