टापरी: किन्नौर के चोलिंग समीप खड्ड का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने खड्ड के करीब न जाने का किया आग्रह
Tapri, Kinnaur | Aug 3, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के टापरी उपतहसील के अंतर्गत चोलिंग समीप खड्ड का शनिवार के बाद तेज़ी से जलस्तर बढ़ा है। रविवार सुबह 10:30 बजे आई तस्वीरों में देखा जा सकता है। जहाँ खड्ड के जलस्तर बढ़ने से खड्ड के आसपास भूमि कटाव भी हो रहा है। ऐसे में ज़िला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को खड्ड के करीब न जाने का आग्रह किया है। ताकि किसी के जान की हानि न हो।