टापरी: रुंनंग नाले के समीप सड़क मार्ग बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू
Tapri, Kinnaur | Aug 1, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के रुंनंग नाला समीप शुक्रवार सुबह 8 बजे नाले में बाढ के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था।जिसे प्रशासन ने कड़ी मशक्त के बाद मशीनों की सहायता से शुक्रवार सुबह करीबन 10:40 बजे के आसपास सड़क से मलवे को हटाकर सड़क को बहाल किया है।और मौके पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है।और सेना समेत आम लोगों के वाहनो ने नाले को पार किया है।