टापरी: किन्नौर के रुंनंग नाले में आई बाढ़, NH-5 हुआ अवरुद्ध, वाहनों के पहिये थम गए
Tapri, Kinnaur | Aug 1, 2025 किन्नौर ज़िला के रुंनंग नाले में शुक्रवार सुबह 8 बजे के आसपास भयंकर बाढ़ आई है।जिसकारण रुंनंग नाले के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हुआ है।और फिलहाल ज़िला किन्नौर का आधा हिस्सा देश दुनियाँ से कट चूका है।वहीं प्रशासन ने सड़क बहाली तक मौके पर किसी भी व्यक्ति को जान जोखिम में डालकर सफर न करने का आग्रह किया है। और सड़क बहाली हेतू प्रशासन प्रयासरत है।