टापरी: किन्नौर के पागल नाले समीप सड़क मार्ग करीब ढाई घंटे बाद हुआ बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू
Tapri, Kinnaur | Aug 1, 2025 ज़िला किन्नौर के पागल नाला समीप शुक्रवार सुबह 7:10 पर अवरुद्ध सड़क मार्ग को प्रशासन ने ढाई घंटे के बाद सड़क से मलवे को हटाकर सड़क बहाल किया है।शुक्रवार सुबह पागल नाले में मलवे की बाढ़ आने से मौके पर सड़क अवरुद्ध होने के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ो वाहन फंसे हुए थे।ऐसे में शुक्रवार सुबह 9:35 बजे सड़क बहाली के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है।