टापरी: किन्नौर का पागल नाला ब्लॉक, गिरा मलवा, सड़क पर आवाजाही ठप, सड़क बहाली के लिए प्रशासन प्रयासरत
Tapri, Kinnaur | Aug 1, 2025 किन्नौर के टापरी समीप पागल नाले में शुक्रवार सुबह 7:10 बजे भयंकर मलवे की बाढ़ आने से मौके पर NH-5 अवरुद्ध हुआ है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हुए है। फिलहाल इस बाढ़ के दौरान किसी के जान की हानि नहीं हुई है।और प्रशासन सड़क बहाली हेतू प्रयासरत है।ज़िला में लगातार बारिश के कारण जगह जगह नदी नाले उफान पर है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।