टापरी: किन्नौर के चगांव सड़क पर हुई वाहन दुर्घटना, तीन लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Tapri, Kinnaur | Jul 29, 2025 ज़िला किन्नौर के चगांव सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह करीबन 9 बजे के आसपास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुई है।जिसमे तीन लोग सवार बताए जा रहे है। और इस दुर्घटना में तीनो लोग घायल होने की सूचना मिली है।जिन्हे नज़दीकी चिकित्सालय प्राथमिक उपचार हेतू भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। और पुलिस मौके पर पहुंचकर इस दुर्घटना की छान बीन कर रही है।