मोठ: समथर नगर पालिका में एसडीएम की जन चौपाल, आवास, बिजली और राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Moth, Jhansi | Jul 30, 2026 समथर नगर पालिका में आयोजित जन चौपाल में एसडीएम माज अख्तर ने आमजन की समस्याएं सुनीं। कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। आवास योजना, बिजली व्यवस्था और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।