मेरा मैनपाट, किसके भरोसे?
"अब तो मैनपाट की अस्मिता पर संकट, नियमों का पालन कराने वाला ही नियमों को दरकिनार करने पर आमादा?"
छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CMDC) द्वारा बॉक्साइट उत्खनन के लिए जनसुनवाई 23 जून 2026 को प्रस्तावित की गई है। इसके पूर्व 19 जून 2026 को कलेक्टर सरगुजा द्वारा अनुशंसा एवं आदेश जारी किया गया।
स्थानीय नागरिकों और किसानों के बीच यह प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या वर्तमान परिस्थितियों में जनसुनवाई कराना उचित है? एक ओर किसान खरीफ सीजन की खेती की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा जनसुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि भूमि संबंधी मामलों में अक्सर प्रशासनिक प्रक्रियाएं रोक दी जाती हैं, लेकिन बॉक्साइट उत्खनन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर इतनी शीघ्रता क्यों दिखाई जा रही है? उनका आरोप है कि इससे स्थानीय जनता की भावनाओं और आजीविका से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है।
क्षेत्र के अनेक लोगों का मानना है कि मैनपाट की प्राकृतिक संपदा, पर्यावरण और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनसहमति के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई की प्रक्रिया को पुनर्विचार करते हुए स्थानीय परिस्थितियों और किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।
जनता का कहना है कि विकास और संसाधनों के उपयोग के साथ-साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और न्यायसंगत प्रक्रिया का पालन भी उतना ही आवश्यक है। @highlight Ramkumar Toppo CMO Chhattisgarh Kamal Painkra Chintamani Maharaj - चिंतामणि महाराज भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ BJP Surguja Anil Agrawal Purushottam Raje Purohit Anil Nirala Oraon Praveen Namdeo Vinod Hars Purushottam Raje Purohit @highlight