गोंडा: साइकिल से आनंद नगर जा रहा बूढ़ी बगिया निवासी युवक खेवंडापुर के पास तालाब में गिरा, डूबने से हुई मौत
Gonda, Gonda | Aug 5, 2024 साइकिल से आनंद नगर बाजार जा रहा है बूढ़ी बगिया निवासी एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दत्त नगर माफी के मजरा बूढ़ी बगिया के रहने वाले विनय कुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष साइकिल से आनंद नगर बाजार जा रहे थे। खेवंडापुर के पास तालाब में जा गिरे।